Home Breaking News Top News अब यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने कर दिया ऐलान
Top Newsउत्तर प्रदेशदिल्ली

अब यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने कर दिया ऐलान

Share
Share

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अब 2022 में उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि यूपी की जनता पुरानी राजनीति से त्रस्त हो चुकी है। इसलिए अब उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने अब तक गंदी राजनीति देखी है, ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य में अच्छी सुविधाएं क्यों नहीं हो सकती हैं। यूपी में मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी क्यों नहीं मिल सकता है। दिल्ली में यूपी के काफी लोग रहते हैं और उन्होंने उनसे अपील की है कि यूपी में भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को उत्तर प्रदेश में काफी पहले से सक्रिय कर दिया है। आप से राज्यसभा के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला भी बोल रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दिल्ली का AQI 303: स्मॉग ने फिर घेरा, क्या सांस लेना हो गया खतरनाक?

दिल्ली का AQI 303 पर ‘बहुत खराब’, स्मॉग से आनंद विहार 322,...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की गारंटी: हर फ्रंट पर जंग, रिंग रोड धुलाई से प्रदूषण पर ब्रेक!

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने प्रदूषण पर हर फ्रंट से हमला बोला।...

योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: राम मंदिर के बाद अब धार्मिक पर्यटन का नया दौर शुरू!

राम मंदिर पूर्ण होने के बाद योगी आदित्यनाथ का प्लान: धार्मिक पर्यटन...

बाबरी गिराने वाली तारीख पर अयोध्या अलर्ट: राम लला दर्शन के बीच कंमांडो तैनात!

बाबरी विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर अयोध्या किले जैसी सुरक्षा। राम मंदिर,...