Home Breaking News Top News देश के 9 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी सामने आए मामले
Top Newsदिल्लीमहाराष्ट्रराष्ट्रीय न्यूज

देश के 9 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी सामने आए मामले

Share
Share

नई दिल्ली। देश में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद देश के नौ राज्यों में अब तक बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

इससे पहले देश में केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली के पशुपालन विभाग के अनुसार दिल्ली में बर्ड फ्लू से हुई पक्षियों की मौत में अभी तक आए 8 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में तीन जगहों- मयूर विहार, द्वारका और संजय झील से मृत पाए गए पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों जगह के नमूने भोपाल भेजे गए थे। जालंधर भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। संजय झील को अलर्ट जोन घोषित किया जा चुका है। वहां अब तक 27 बतखों की मौत हो चुकी है। तीनों डीडीए के पार्क हैं और उन्हें सील कर दिया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुंबा गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई, जिसके बाद इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें सामने आया कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही राज्य के मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है और साथ ही राज्य सरकार ने सभी जिलों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट कर दिया है और अधिकारियों को स्थिति  की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19,000 पगड़ी बिल्डिंग्स रीडेवलप: किरायेदार-मालिक दोनों को फायदा, शिंदे का नया फॉर्मूला!

महाराष्ट्र डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मुंबई के 19,000 पगड़ी भवनों के...

दिल्ली का AQI 269 पर पहुंचा: सुधार तो हुआ लेकिन ‘खराब’ श्रेणी में क्यों अटका?

दिल्ली का AQI सुबह 269 पर पहुंचा लेकिन ‘खराब’ श्रेणी में। जहांगीरपुरी...