Home Breaking News अखिलेश यादव की घोषणा- समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में कोई चौथा प्रत्याशी नहीं उतारेगी…
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

अखिलेश यादव की घोषणा- समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में कोई चौथा प्रत्याशी नहीं उतारेगी…

Share
Share

desk : राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। बता दें कि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 11 सीटें हैं। सभी राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों को लेकर माथापच्ची चल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि वह राज्यसभा चुनाव में चौथा प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भर्तियों में आरक्षण नियमों का पालन नहीं हुआ है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश ने कहा कि आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। BJP लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म, सोशलिज़्म को बर्बाद कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने जावेद अली खान, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा ने सपा ने कांग्रेस के नेता रहे कपिल सिब्बल को समर्थन दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी नामों पर मंथन चल रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के कुल 31 सदस्यों में से 11 सदस्यों का कार्यकाल आगामी 4 जुलाई को पूरा हो रहा है। इनमें भाजपा के जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जयप्रकाश निषाद शामिल हैं। इसके अलावा सपा के सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह और विशंभर प्रसाद निषाद का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...