Home Breaking News Top News अयोध्या में किन्नर ने वैदिक रीति रिवाज से रचाई शादी, लिये सात फेरे
Top Newsउत्तर प्रदेश

अयोध्या में किन्नर ने वैदिक रीति रिवाज से रचाई शादी, लिये सात फेरे

Share
Share

अयोध्या। एक किन्नर ने वैदिक रीति रिवाज के साथ अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भगवान श्रीराम ने अनुज भरत की तपोस्थली नंदीग्राम भरतकुंड पर किन्नर अंजली सिंह ने प्रतापगढ़ के रहने वाले शिव कुमार वर्मा के साथ अग्नि को साक्षी मानकर जीने मरने की कसमों के साथ दाम्पत्य जीवन मे बंधे।

किन्नर अंजली सिंह पुत्री अनिल सिंह और प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले शिव कुमार वर्मा पुत्र रामकिशोर वर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया और नंदीग्राम भरतकुंड पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई। किन्नर अंजली व शिव कुमार की शादी में पहुंचे लोगों ने उन्हें आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

दुल्हन बनी किन्नर अंजली सिंह ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, इसलिये हमने शादी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस शादी के लिये लड़के के परिवार वाले भी राजी थे।

वहीं दूल्हा बने शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मुझे पता था अंजली किन्नर है फिर भी वह मुझे पसंद थी। उन्होंने बताया कि एक साल से हम दोनों साथ भी रह रहे थे, यही कारण है कि हम लोगों ने शादी करने का फैसला किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...