Home Breaking News असम विधानसभा चुनाव : रुझानों में BJP आगे, कांग्रेस का सूपड़ा दिख रहा साफ
Breaking Newsअसम

असम विधानसभा चुनाव : रुझानों में BJP आगे, कांग्रेस का सूपड़ा दिख रहा साफ

Share
Share

नई दिल्ली। असम में 126 विधानभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को आठ बजे से जारी है। यहां मतगणना 34 जिलों में कड़े सुरक्षा उपायों और सभी कोविड -19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बीच हो रही हैं। वहीं शुरुआती रुझानों में असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सत्ता में वापसी करते दिख रही है। जबकि कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। 115 सीटों के रुझान में एनडीए को 76 और कांग्रेस गंठबंधन को 36 व अन्य के खाते में 3 सीट पर बढ़त दिख रही है। बता दें कि असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

बता दें कि असम में बीजेपी ने क्षेत्रीय असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ ‘मित्रजोत’ गठबंधन किया है। वहीं, कांग्रेस ने ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, वाम दलों, आंचलिक गण मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर ‘महाजोत’ गठबंधन तैयार किया है। इस बार चार राज्य- असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

उधर, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हम सरकार बनाएंगे यह स्पष्ट है। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। अभी आखिरी गिनती तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी ट्रेंड हमारे पक्ष में है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

असम विधानसभा: बहुविवाह बैन बिल पास, अगली बार UCC लाएंगे हिमंता

असम विधानसभा ने बहुविवाह प्रतिबंध बिल पास किया जिसमें 10 साल तक...

पोलिगैमी पर प्रतिबंध के लिए असम विधानसभा में प्रस्तुत बिल, मुसलमानों के लिए बदलाव

असम ने बहुविवाह को अपराध घोषित करने वाला बिल पेश किया है,...

जुबिन गर्ग की मौत की जांच में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने हत्या का आरोप लगाया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबिन गर्ग की मौत...

असम सरकार की पहल: अवैध अतिक्रमण से मुक्त भूमि, मूल निवासियों को न्याय

असम सरकार अवैध अतिक्रमण से भूमि मुक्त कर रही है, आदिवासी समुदायों...