Home Breaking News आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया !
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया !

Share
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव 2022 में किसी भी सीट से लड़ने की घोषणा के बाद अखिलेश यादव भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने का संकेत देने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना मन बदल लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के चुनावी मैदान मे उतरने के ऐलान की वजह से अखिलेश यादव भी लड़ेंगे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने पिछले दिनों चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अखिलेश यादव से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो क्या आप भी 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ेंगे। जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैं कितने चुनाव लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। समाजवादी पार्टी तय करेगी और हमारे लोग तय करेंगे तो चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में किस सीट से चुनाव लड़ने की योजना पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी क्षेत्र समाजवादी पार्टी तय कर देगी, जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, वहीं से लड़ जाऊंगा।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले पिछले बीते वर्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा था, मैं उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ूंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ लेंगे। अखिलेश ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी जहां से कहेगी वहां से हम चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बेटा परीक्षा में पास ना हो रहा है तो कई बार मां, बाप, चाचा भी जाते हैं नकल कराकर पास कराने, ऐसे भी बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए हैं। जब बाबा मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने जाएंगे, तब उस क्षेत्र के लोग पूछेंगे कि रोजगार क्यों नहीं मिला। किसान की आय दोगुनी कब होगी और व्यापारी भी यही सवाल पूछेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के सदस्य हैं, लेकिन इस बार वह विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...