Home Breaking News आज से सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी इन 19 चीजों पर बैन, पकड़े जाने पर 5 साल की कैद…और जुर्माना
Breaking NewsTop News

आज से सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी इन 19 चीजों पर बैन, पकड़े जाने पर 5 साल की कैद…और जुर्माना

Share
Share

DESK : राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में शुक्रवार से एकल उपयोग प्लास्टिक से बनी हुई 19 चीजों पर प्रतिबंध लग गया है। इससे दिल्ली में रोजाना निकलने वाले आधे से ज्यादा प्लास्टिक कचरे में कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से मई में किए गए आकलन के हिसाब से राजधानी में रोजाना करीब 1140 टन प्लास्टिक कचरा निकलता है। इसमें से करीब 632 टन कचरा एकल उपयोग प्लास्टिक से बना होता है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एकल उपयोग प्लास्टिक पर पाबंदी लगने से इस कचरे की मात्रा में कमी आएगी। दिल्ली में इस प्रतिबंध को लागू कराने के लिए बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जबकि, लोगों को इसके विकल्पों के बारे में जागरूक करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से तीन दिवसीय विकल्प मेले का आयोजन भी शुक्रवार से किया जाने वाला है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने देशभर में एकल उपयोग प्लास्टिक को एक जुलाई से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। एकल उपयोग प्लास्टिक को रीसाइकिल करना मुश्किल और खर्चीला होता है। इसलिए इसका ज्यादातर हिस्सा अलग-अलग तरह से पर्यावरण में ही चला जाता है और तमाम तरह की परेशानियां पैदा करता है।[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देशभर में पैदा होने वाले प्लास्टिक कचरे में भी एकल उपयोग प्लास्टिक का बड़ा हिस्सा होता है। इसलिए इस पर लगने वाली रोक से प्लास्टिक कचरे की मात्रा में भी बड़ा फर्क पड़ने वाला है। राजधानी दिल्ली में एकल उपयोग प्लास्टिक पर पाबंदी के लिए अलग-अलग स्तरों पर तैयारियां की गई हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस संबंध में अधिकारियों और स्टार्टअप कंपनियों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब तक ये हो चुका

– दिल्ली में लगभग दो महीने पहले ही इस पाबंदी के बारे में सार्वजनिक सूचना निकाली जा चुकी है
– सभी स्थानीय निकायों को अभियान के बारे में जानकारी दी जा चुकी है
– लोगों के बीच जागरुकता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं
– पर्यावरण मंत्री की ओर से विकल्पों को लेकर स्टार्टअप कंपनियों के साथ बैठक की गई
– प्लास्टिक चीजों का उत्पादन करने वाले उद्यमों में डीपीसीसी की ओर से सर्वेक्षण किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...