Home Breaking News ओडिशा समेत कई राज्यों में बाढ़ की मार,ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

ओडिशा समेत कई राज्यों में बाढ़ की मार,ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Share
Share

उत्तर भारत के कई इलाकों मे हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के बाद अब देश के कई और राज्यों में चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। ओडिशा में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश में चार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 20 लाख से अधिक लोगों इससे प्रभावित हो गए हो गए हैं। इसके अलावा दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश हो रही है। खड़गपुर में भीषण जल-जमाव की सूचना मिली, जिससे बंगाल और ओडिशा के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, गुजरात में पिछले कुछ दिन सही नहीं रहे हैं। यहां कई गांवों का संपर्क टूट चुका है। भारी बारिश के बाद पानी भरजाने से जूनागढ़ पोरबंदर और गिर सोमनाथ से जुड़ने वाले सभी नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे बंद कर दिए गए हैं। गुजरात में हो रही बारिश का सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र इलाके में देखने को मिल रहा है। जामनगर, पोरबंदर, राजकोट और जूनागढ़ जिलों का हाल बेहाल है। सौराष्ट्र ऐसा इलाका बताया जाता है, जहां बारिश कम होती है, लेकिन इस बार यहां रिकार्ड तोड़ बारिश हुई।सौराष्ट्र के जामनगर, जूनागढ़, पोरबंदर समेत कुछ ऐसी जगह हैं, जहां लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बता दें कि फिलहाल यहां हालात ऐसे ही बने रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा यहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राजकोट से जामनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा जामनगर के सबसे अधिक प्रभावित घुंवाव गांव के महिला पुरुषों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों को हुए नुकसान तथा अतिवृष्टि के कारण हुई परेशानी की जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी प्रभावित सहायता के बिना नहीं रहेगा। सरकार इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय नौसेना ने बताया कि 13 सितंबर को आईएनएस सरदार पटेल से गुजरात के राजकोट के लिए रवाना हुई नौसेना की एक टीम ने कल कार को बचाने और एक सवार के शव को बरामद करने के लिए दस घंटे से अधिक समय तक गोताखोरी अभियान चलाया। दूसरे सवार की तलाश जारी है।इसके अलावा अब बिहार और यूपी में टीमें काम कर रही है। यूपी के संतकबीर नगर सहित कई हिस्सों में नदी का जलस्तर घट रहा है। बिहार में मुजफ्फरपुर सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीमें बचावकार्य में जुटी हैं।बता दें कि देशभर में मानसून की बारिश जारी है। गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए है। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है। वहीं सड़कों पर पानी बहने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने नदियों के जल स्तर में वृद्धि निचले इलाकों में बाढ़ के प्रति भी लोगों को सचेत किया है। 

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...