Home Top News कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में जेपी नारायण की दमदार लुक में दिखे अनुपम खेर…
Top Newsमनोरंजन

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में जेपी नारायण की दमदार लुक में दिखे अनुपम खेर…

Share
Share

DESK : अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर अभिनेत्री कंगना रनौत के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘‘इमरजेंसी” में क्रांतिकारी नेता जे पी नारायण की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म भारत के राजनीतिक इतिहास के एक ऐतिहासिक दौर की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रनौत ने किया है। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी भूमिका में हैं। रनौत ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनके साथ फिल्म में इतना अनुभवी अभिनेता काम कर रहा है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हाल के भारतीय इतिहास में राजनीति में महात्मा गांधी के बाद अगर कोई सबसे प्रभावशाली शख्स रहा है कि तो वह जे पी नारायण हैं। लोगों पर उनका बहुत ज्यादा प्रभाव था। मैं चाहती थी कि लोक नेता जे पी नारायण के व्यक्तित्व को निभा पाने में सक्षम कोई अभिनेता इस किरदार को निभाए।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अनुपम जी अपने कद, अभिनय कौशल और संपूर्ण व्यक्तित्व के साथ इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं।” खेर (67) ने कहा कि कंगना ने जे पी नारायण की जो व्याख्या की है, वह शानदार है। वह मानती हैं और यह सच भी है कि जे पी नारायण फिल्म के नायक हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं उनका किरदार निभा रहा हूं। इस किरदार को पेश करने का उनका तरीका ऐसा है जैसे कि किसी नायक को पेश किया जाता है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फिल्म निर्माताओं ने नारायण की भूमिका में खेर का पोस्टर भी जारी किया। जे पी नारायण को उनकी सामाजिक सेवा के लिए 1999 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था। ‘‘पिंक” फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाले रितेश शाह ने ‘इमरजेंसी’ की पटकथा और संवाद लिखे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह शुरू हो गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...