Home Breaking News कल्‍याण के त्रयोदशी संस्‍कार में आ सकते हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राम मंदिर से सदैव जुड़ा रहेगा कल्याण सिंह का नाम
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कल्‍याण के त्रयोदशी संस्‍कार में आ सकते हैं मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राम मंदिर से सदैव जुड़ा रहेगा कल्याण सिंह का नाम

Share
Share

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि एक युग का अंत हुआ है। कल्याण सिंह ने जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के विकास को गति दी, उसी प्रेम से राज्यपाल रहते हुए उन्होंने राजस्थान को विकसित करने में मदद की। मैंने उन्हें करीब से देखा। उनके मार्गदर्शन में काम किया है। वे जो भी काम करते थे तो सबसे पहले उनका ध्यान गरीब और असहाय लोगों पर जाता थाराजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा ने कहा राममंदिर से उनका नाम सदैव जुड़ा रहेगा। कोई उन्हें भूल नहीं सकता। थोड़े दिन और जिंदा रहतेे तो भव्य मंदिर देखने का उन्हें मौका मिलता। वसुंधरा राजे ने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को ढांढस बंधाया। उनके साथ राजस्थान के कई विधायक भी मौजूद थे।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की एक सितंबर को केएमवी इंटर कालेज में होने वाले त्रयोदशी संस्कार को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। शुक्रवार को एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने अपने छोटे पुत्र सौरभ सिंह के साथ कार्यकम स्‍थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल को तैयार करा रहे ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशाल प्रांगण तीन गेट प्रवेश द्वार के लिए बनाए गए हैं। वीआईपी व क्षेत्रीय जनता के लिए दो अलग-अलग परिसर में व्यवस्था हो रही है। वीआईपी वाहन पार्किंग केएमवी इंटर कालेज के ठीक सामने व हेलीपैड नगर से बाहर गांव पिलखुनी के निकट बनाया गया है। त्रयोदशी संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री और बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन अतरौली का दौरा कर रहे हैं। धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर अतरौली तक सड़क भी ठीक की जा रही है। अधिकारी हरेक बारीकी पर नजर रखे हुए हैं

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...