Home Breaking News कांग्रेस विधायक महेश जोशी के बेटे का ‘बलात्कारी’ रूप एक साल तक लड़की से करता रहा दुष्कर्म,होगा गिरफ्तार
Breaking NewsTop News

कांग्रेस विधायक महेश जोशी के बेटे का ‘बलात्कारी’ रूप एक साल तक लड़की से करता रहा दुष्कर्म,होगा गिरफ्तार

Share
Share

DESK. दुष्कर्म के एक मामले को लेकर कांग्रेस विधायक एवं मंत्री के बेटे पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. दिल्ली पुलिस का एक दल 23 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी को गिरफ्तार करने रविवार को जयपुर पहुंचा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमारे अधिकारियों का दल मामले के संबंध में जोशी को पकड़ने के लिए जयपुर पहुंच गया है, जो फरार है। हमारा दल उसका पता लगाने के लिए दबिश दे रहा है।’ कुछ दिन पहले जयपुर की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने पिछले एक साल से अधिक समय में कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में शून्य प्राथमिकी दर्ज की।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने बताया कि बाद में शून्य प्राथमिकी को नियमित प्राथमिकी में बदल दिया गया। प्राथमिकी में दुष्कर्म की घटना सदर बाजार थाने के अधिकार क्षेत्र में अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उससे पिछले साल आठ जनवरी और इस साल 17 अप्रैल के बीच कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला ने बताया था कि उसकी पिछले साल फेसबुक पर रोहित जोशी से दोस्ती हुई और इसके बाद से वे संपर्क में रहने लगे। दोनों पहली बार जयपुर में मिले और रोहित जोशी ने कथित तौर पर उसे आठ जनवरी, 2021 को सवाई माधोपुर में आमंत्रित किया। युवती ने आरोप लगाया कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित जोशी ने उसके पेय पदार्थ में नशीली वस्तु मिला दी और इसका फायदा उठाया। प्राथमिकी के अनुसार जब अगली सुबह वह उठी तो आरोपी ने उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें और वीडियो दिखाये, जिससे वह परेशान हो गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नीति आयोग के मिशन निदेशक आनंद शेखर ने उपायुक्त के साथ की बैठक

जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार को लेकर नीति आयोग के मिशन...

बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को दिया गया नजरी नक्शा सहित अन्य प्रशिक्षण

बाघमारा विधानसभा के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को दिया नजरी नक्शा सहित...

आर्या डिजिटल पर रिलीज टॉप 6 भोजपुरी गानें, व्यूज मिलियन में

आर्या डिजिटल यूट्यूब चैनल पर रिलीज टॉप 6 भोजपुरी गानें जो एक...

अजीत गांधी को दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान

डॉक्टर अजीत गांधी को दादा साहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड से...