Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत और 8 की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश

कानपुर देहात में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत और 8 की हालत नाजुक

Share
Share

नई दिल्ली। कानपुर देहात जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊखास में कोयले से लदा हुआ ट्राला तेज रफ्तार से गुजर रहा था। चालक का रफ्तार अधिक होने के कारण नियंत्रित खो गया और ट्राला पलट गया। कोयले के ऊपर सवार मजदूर कोयले के नीचे दब गया। जानकारी के मुताबिक 6 मजदूरों की अबतक मौत हो चुकी है, जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग कोयले के नीचे दबे हुए हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके से पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि अभी 8 मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये मजदूर कानपुर और हमीरपुर जिले के रहने वाले थे, जो ट्राला के ऊपर बैठकर मजदूरी करने इटावा के सिरसागंज जा रहे थे। वहीं इस हादसे पर संज्ञान लेने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...