Home Top News कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- जो लोग किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके वही लोग आज उन्हें भड़का रहे हैं
Top Newsउत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- जो लोग किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके वही लोग आज उन्हें भड़का रहे हैं

Share
Share

मिर्जापुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चुनार तहसील क्षेत्र के गुंसाईपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके, वही आज उनको भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक कृषि उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद भी प्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्पादन कम है। यह प्रदेश के किसानों, वैज्ञानिकों व सरकार के लिए एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण कर उसका खेती में उपयोग किया जाना चाहिए। यह महाभारत काल से नहीं बल्कि वैदिक काल से परंपरा रही है। यह देश की अर्थ व्यवस्था का आधार रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 15 साल में कृषि विकास से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार आज किसानों को खेती से जुड़ी नई-नई जानकारियां देने के लिए ब्लाक स्तर पर किसान मेले का आयोजन कर रही है, जिससे किसानों को कृषि संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...