Home Breaking News गोधरा ट्रेन अग्निकांड: 19 साल बाद हुआ फैसला , आरोपी को हुई उम्रकैद…
Breaking NewsTop Newsराज्य

गोधरा ट्रेन अग्निकांड: 19 साल बाद हुआ फैसला , आरोपी को हुई उम्रकैद…

Share
Share

DESK. 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के एक आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक आरसी कोडेकर ने कहा कि रफीक हुसैन भटुक को गोधरा सत्र अदालत ने हत्या की साजिश के लिए आजीवन कारावास की सजा दी है। गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगा दी गई थी, जिससे अयोध्या से लौट रहे 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भटुक को गोधरा कांड के 19 साल बाद गिरफ्तार किया गया था। वह कभी मजदूर तो कभी फलवाला बनकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पिछले साल फरवरी में उसे गोधरा से गिरफ्तार किया गया था। पंचमहल पुलिस और गोधरा पुलिस ने पंचमहल कस्बे के सिग्नल फलिया इलाके से भटुक को गिरफ्तार किया था। सिग्नल फलिया में वह ठेले पर फल बेचता था। स्पेशल कोर्ट ने मार्च 2011 में भटुक के अलावा 31 आरोपियों को दोषी ठहराया था। दो अन्य आरोपियों को 2018 में और एक को 2019 में दोषी ठहराया गया था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भटुक गोधरा कांड का मुख्य आरोपी है। वह उस मुख्य भीड़ का हिस्सा था, जिसने ट्रेन को आग लगा दिया था। वह पूरी साजिश में भी शामिल था। उसपर साजिश रचने, भीड़ को उकसाने और ट्रेन के कोच जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम करने के आरोप लगे थे।

ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती ट्रेन में आग लगा दी गई थी। आग ट्रेन के एस 6 कोच में लगाई गई थी, जिससे 59 लोगों की मौत हुई थी। अहमदाबाद जाने के लिए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन गोधरा स्टेशन से चली थी तभी किसी ने चेन खींचकर उसे रोक दिया था। इसके बाद भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया और एक डिब्बे में आग लगा दी। अयोध्या से लौट रहे 59 कारसेवकों की हत्या के बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। दंगों एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

फोटो का आभार ऑनलाइन मीडिया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...