Home Breaking News गोपालगंज में जांच के दौरान कार से 2.32 क्विंटल चांदी बरामद, दो तस्करों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार…
Breaking NewsTop Newsबिहारराज्य

गोपालगंज में जांच के दौरान कार से 2.32 क्विंटल चांदी बरामद, दो तस्करों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार…

Share
Share

DESK : बिहार के गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान लग्जरी कार से दो क्विंटल 32 किलो चांदी बरामद किया है। वही इस मामले में उत्पाद विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कारवाई उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर की है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा नियमित रूप से यूपी से आने वाली सभी वाहनो की संघन रूप से जांच की जा रही थी। जाँच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बलथरी चेकपोस्ट पर एक क्रेटा कार का जांच किया तो कार में तहखाना बनाकर रखे गए चाँदी के 176 सिल्ली पाए गए। जिसका वजन दो किविंटल 32 किलो है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनो आरोपी दरभंगा निवासी मनोज गुप्ता और शिव शंकर महतो बताये जाते है। चांदी की तस्करी कानपुर से बिहार के दरभंगा के लिए किया जा रहा था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस मामले में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जब्त की गई चांदी का वजन किया जा रहा है। साथ में लिए गए 2 लोगों से पूछताछ की जा रही है। राकेश कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी वाणिज्य कर विभाग और जिला पुलिस को भी दे दी गई है। बहरहाल उत्पाद विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

महाबोधी महाविहार बचाओं संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना

महाबोधी महाविहार बचाओं संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना आज दिनांक 17 जून...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...