Home Breaking News ग्वालियर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल…
Breaking NewsTop Newsमध्य प्रदेशराज्य

ग्वालियर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल…

Share
Share

ग्वालिय : ग्वालियर सरकारी स्कूल में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने और ब्लैकमेलके कर पैसा मांगने का भी आरोप है पंजाब सिंह के खिलाफ विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि पंजाब सिंह अपने आप को आरटीआई कार्यकर्ता बताता था और उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर लंबे अरसे से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पंजाब सिंह इस महिला को काफी दिनों से परेशान कर उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर कर रहा था। महिला ने पंजाब सिंह की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। महिला का कहना है कि वह मानसिक रूप से पंजाब सिंह से इतना परेशान हो गई थी कि उसके मन में आत्महत्या करने तक का विचार आने लगा था। बाद में किसी तरह महिला ने हिम्मत करके पति को पूरी घटना से अवगत कराया। फिर दोनों ने विश्व विद्यालय थाने में आकर मुकदमा दर्ज कराया ।महिला की सुरैया पुरा के सरकारी स्कूल में नौकरी है ।वहां रहने वाला पंजाब सिंह बेटे और महिला को मारने की धमकी देता था और महिला को दवाब में लेकर उससे मनचाहा काम कराना चाहता था।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम हेल्पलाइन में भी महिला के खिलाफ पंजाब सिंह झूठी शिकायत दर्ज कराई थी और उसे शिक्षा विभाग में बदनाम करने की कोशिश की थी। पिछले दिनों ही उसने महिला को विश्वविद्यालय परिसर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला चूंकि मुरैना जिले से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले में शून्य पर कार्यवाही करके अग्रिम विवेचना के लिए मुरैना पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...