दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को रोहिणी कोर्ट को बताया कि अप्रैल महीने में जयपुर गोल्डन अस्पताल में 21 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नही हुई थी। पुलिस का यह दावा अस्पताल प्रशासन के दावे से बिल्कुल अलग है।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को रोहिणी कोर्ट को बताया कि अप्रैल महीने में जयपुर गोल्डन अस्पताल में 21 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नही हुई थी। पुलिस का यह दावा अस्पताल प्रशासन के दावे से बिल्कुल अलग है। अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी से मौत का दावा किया था। अस्पताल ने कोर्ट में कहा है कई अलर्ट के बावजूद उन्हें 30 घंटे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की गई थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL
[ads1]
पुलिस ने मौत के लिए अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि सभी मरीजों की मौत की जांच करने पर पता चला कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विवेक बेनीवाल को बताया कि चूंकि आरोप डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हैं, इसलिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल से किसी भी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही के बारे में राय मांगी गई है।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL
[ads2
दरअसल 23-24 अप्रैल की मध्यरात्रि को कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल में 21 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। कोर्ट में अस्पताल ने कहा कि 22 अप्रैल को शाम 5:30 बजे 3.8 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई थी। 23 अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे निर्धारित समय पर कोई रिफिल नहीं दिया गया। इसके परिणामस्वरूप संकट की स्थिति पैदा हो गई।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL
[ads3]
Leave a comment