Home Breaking News जयमाला के बाद दुल्‍हन के आशिक ने दुल्‍हन को मारी गोली, गोली मारकर फरार हो गया आशिक।
Breaking NewsTop News

जयमाला के बाद दुल्‍हन के आशिक ने दुल्‍हन को मारी गोली, गोली मारकर फरार हो गया आशिक।

Share
Share

desk : मथुरा जनपद में दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का अभी खुलासा नहीं हुआ है. बता दें गुरुवार की देर रात शादी समारोह में जयमाला के बाद दुल्हन को कमरे किसी ने गोली मार दी. फिलहाल पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है. मामला नौहझील थाना क्षेत्र का है.

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मिली जानकारी के अनुसार गांव में खूबीराम की बेटी काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात का स्‍वागत धूमधाम से हुआ। इसके बाद जयमाल की रस्‍म निभाई गई। जयमाल के थोड़ी देर बाद दुल्‍हन की सहेलियां और घर की महिलाएं दुल्‍हन को लेकर उसके कमरे में गईं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक सिरफिरा लड़का वहां पहुंच गया। उसने दुल्‍हन को गोली मार दी। गोली दुल्‍हन के चेहरे पर लगी जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गोली की आवाज सुनकर बाहर मौजूद लोग भी भागकर घर में पहुंचे लेकिन गोली मारने वाला युवक सबके सामने से छत से कूद कर भाग गया। मारी गई दुल्‍हन के पिता खूबी राम ने पुलिस को दी तहरीर में पूरी घटना का विवरण दिया है। इतनी बड़ी वारदात की सूचना पर जिला पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूरी जानकारी ली। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगातार छापे मार रही है। उधर, इस वारदात के चलते मारी गई दुल्‍हन के घर ही नहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...