Home Breaking News ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया-मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री
Breaking Newsराजस्थान-Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया-मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री

Share
Share

नई दिल्ली-केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल और विस्तार के एक दिन बाद गुरुवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक होनी है। दोनों बैठकें एक के बाद एक आयोजित की जाएंगी। इस बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन होगा। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक क्रमश: आज शाम 5 बजे और शाम 7 बजे होगी।

बता दें कि हर बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होती है, लेकिन कल यह बैठक नहीं हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) की स्थिति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने पिछले महीने मंत्रिपरिषद की बैठक की थी। उन्होंने मंत्रियों से ऐसा माहौल बनाने को कहा जहां लोग कोरोना संबंधी नियमों का पालन करें और टीका लगवाएं।

दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल-आज होने वाली बैठक में कई उल्लेखनीय नाम गायब होंगे, जिन्होंने कैबिनेट फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया था। मोदी मंत्रिमंडल में कई नए नाम शामिल किए गए हैं और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। 2019 में मोदी सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया-मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री, किरण रिजिजू को कानून मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री, अश्विन वैष्णव को रेल मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी

महिला और बाल विकास मंत्री बनी रहेंगी, जबकि उनके पास जो कपड़ा विभाग था वह पीयूष गोयल को दिया गया है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्री और उपभोक्ता मामलों के मंत्री बन रहेंगे। इससे पहले उनके पास रेल मंत्रालय भी था। कोरोना संबंधित नियमों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजिच समारोह में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में पदोन्नत किए गए सात सहित 43 नेताओं ने मंत्रियों ने पद की शपथ ली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...