Home Breaking News दिल्ली में पूर्व विधायकों की बढ़ेगी पेंशन,दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल
Breaking NewsTop Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

दिल्ली में पूर्व विधायकों की बढ़ेगी पेंशन,दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल

Share
Share

दिल्ली में पूर्व विधायकों की पेंशन बढने जा रही है। अब उन्हें साढ़े सात हजार की जगह प्रति माह 15 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। अगले कुछ माह में यह बढ़ोत्तरी संभव मानी जा रही है। क्योंकि अभी इसे दिल्ली विधानसभा से अनुमति दी जाएगी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने में अभी पांच से छह माह लग सकते हैं। क्योंकि दिल्ली विधानसभा से अनुमति लेने से पहले इस प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली विधानसभा में लाया जाएगा। विधानसभा से अनुमति के बाद इसे फिर से केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे स्वीकृत माना जाएगा।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव भी उसी का हिस्सा है जिसके तहत विधायकों का वेतन बढ़ाया जाना है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया लंबी कर दी गई है। यह ठीक नहीं है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद इसे लागू माना जाता था।विधानसभा अध्यक्ष गोयल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने 2015 में विधायकों का वेतन बढ़ाए जाने के संबंधित विधेयक पास कर केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा था। जिसके तहत विधायकों का वेतन 2 लाख 10 हजार किया जाना था। केंद्र ने 2017 में इसे वापस भेजा कि संशोधन करके भेजिए। जिसके चलते संशोधित कर इसे फिर से केंद्र के पास भेजा गया। जिस पर केंद्र ने विधेयक में प्रस्तावित वेतन को न मानकर पहले से निर्धारित वेतन में कुछ बढ़ोत्तरी कर अप्रैल 2020 में इसे दिल्ली विधानसभा के पास वापस भेज दिया था। मगर उस समय कोरोना काल के चलते सरकार अधिक आर्थिक तंगी में थी। इसलिए इस मामले में एक साल के बाद कार्रवाई की गई है।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...