Home उत्तर प्रदेश देवरिया : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जलाकर मारने का आरोप
उत्तर प्रदेशजुर्म

देवरिया : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जलाकर मारने का आरोप

Share
Share

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करजही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने विवहिता के ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की शादी साल 2011 में राजू पुत्र राम सिंगार के साथ हुई ती। महिला तीन लडकियों की मां थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले हमेशा उसका उत्पीड़न करते थे। बृहस्पतिवार को किसी बात से नाराज होकर उसे जलाकर मार दिया गया। आनन फानन में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने का प्रयास भी किया गया पर मायके वालों ने इस पूरे मामले की सूचना गौरीबाजार थाने को दी।

पुलिस ने शव को श्मशान घाट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कतर रही है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Akhilesh Yadav का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

समाजवादी पार्टी ने Akhilesh Yadav का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर भाजपा...

तीन दिनों से लापता किशोर उत्तर प्रदेश बरामद, परिजनों से मिलते ही छलक उठीं आंखें

चंद्रपुरा । बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के झारनाडीह में पिछले...

अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने खरीदी थार रॉक्स

लखनऊ । अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने मंगलवार को सपरिवार संग नई...