देश में रविवार को 25,072 कोरोना केस मिले और 44,157 लोग ठीक हुए। लगातार तीसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। इसके अलावा 389 मरीजों की मौत भी हुई। अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 19 हजार से अधिक की कमी आई है। पिछले 6 दिनों से एक्टिव केस कम होने की रफ्तार बढ़ रही है। शनिवार को एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई थी। फिलहाल 3.28 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में पांच दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 25,586 लोगों ने बीमारी को मात दी।गौरतलब है कि देश में इनदिनों कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना केस आ रहे हैं। यूपी, बिहार, दिल्ली जैसे राज्य इससे लगभग मुक्ति की ओर हैं। 

[ads4]