Home Breaking News प्रशासन की लापरवाही से सार्वजनिक शौचालय हुआ बदहाल, लटके ताले
Breaking NewsTop Newsउत्तराखंडराज्य

प्रशासन की लापरवाही से सार्वजनिक शौचालय हुआ बदहाल, लटके ताले

Share
Share

स्थान- खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर–जहां एक ओर सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि खर्च कर सुविधा मुहैया करा रही है । वहीं स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से उपलब्ध सुविधाएं बद से बदतर हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला खटीमा नगर क्षेत्र से प्रकाश में आया है। नगर मे कंजाबाग के राजकीय कृषि विभाग के परिसर में वर्ष 2015-16 मे बीएडीपी के तहत चार लाख की धनराशि से निर्मित सार्वजनिक शौचालय संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से झाड़ी जंगलों के बीच बदहाल स्थिति में है तथा उसमें ताले लटके हुए हैं। उसकी देखरेख तथा साफ-सफाई की कोई सुध लेने वाला कोई नहीं है और यह अभी तक इस्तेमाल में भी नहीं है। वहीं मीडिया ने जब इस विषय पर जानकारी लिया तो नगर पालिका ईओ तथा खंड विकास अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते नजर आए।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads3]

इस मामले में खंड विकास अधिकारी नवीन उपाध्याय ने बताया कि उक्त शौचालय क्षेत्र वर्ष 2018 में नगर पंचायत क्षेत्र में चला गया है। हमारे ग्राम पंचायत की जो भी परिसंपत्तियों है, नगर पंचायत के अधीन हैं । इसलिए साफ सफाई , रखरखाव और देखरेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। वहीं इस मामले में नगर पालिका ईओ राकेश कोटिया ने बताया कि निर्मित शौचालय ब्लॉक द्वारा हमारे पास अभी ट्रांसफर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो साहब ने फोन से अवगत कराया है कि शौचालय की साफ-सफाई करके आम जनता की सुविधा के लिए खोल दें। इसलिए आज मैं उसकी साफ सफाई करवा कर आम जनता के लिए खोल दूंगा।

[ads2]

रिपोर्ट- अशोक सरकार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...