Home पश्चिम बंगाल बंगाल में BJP को लगा तगड़ा झटका, पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का दामन
पश्चिम बंगाल

बंगाल में BJP को लगा तगड़ा झटका, पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा ने थामा TMC का दामन

Share
Share

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को टीएमसी का दामन थाम लिया। पार्टी ज्वाइन करते ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी।  यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि कंधार विमान अपहरण के दौरान बंधकों के बदले खुद बंधक बनने का प्रस्‍ताव ममता बनर्जी ने दिया था।

बता दें कि यशवंत सिन्हा बीजेपी के बहुत ही वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। वह काफी समय से बीजेपी ने नाराज चल रहे थे और लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता टीएमसी ऑफिस में सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और मंत्री सुब्रत मुखर्जी की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने ममता बनर्जी के साथ बातचीत भी की थी। सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि दीदी के साथ यशवंत सिन्हा की बातचीत काफी सकारात्मक रही। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में खाफी रसूखदार मंत्री रह चुके हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बांग्ला वेब स्टोरी डाइवोर्स बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज

कोलकाता : आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत बांग्ला वेब स्टोरी डाइवोर्स बहुत...

वंदे भारत पर पथराव बंगाल में नहीं बिहार में हुआ…. बोलीं ममता बनर्जी

National Desk:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा...

ममता बनर्जी के एक और विधायक ईडी के हिरासत में …ED ने कसा शिकंजा

DESK:   पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने...

कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला- मौत के पहले दिया गया बयान एक निर्णायक सबूत,सजा के लिए काफी…

DESK :  कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति देबांगसू बसाक और न्यायमूर्ति बिभास...