Home उत्तर प्रदेश बहराइच : हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, मौत
उत्तर प्रदेशजुर्म

बहराइच : हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, मौत

Share
Share

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात में आई 10 वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात आई थी। तभी बारात में अचानक किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली बारात पक्ष की तरफ से आई 10 वर्षीय काजल को लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- रफ़ीक उल्ला खान

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में घर में जबरदस्त विस्फोट, नौ लोग घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पटाखा व्यापारी के घर में जबरदस्त...

पूर्व नक्सली जोनल कमांडर सुनिल गंझू गिरफ्तार

हजारीबाग : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली...

भगोड़े प्रिन्स खान गिरोह के 12 गुर्गे गिरफ्तार

धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भगोड़े प्रिन्स खान गिरोह के 12...