Home Breaking News बिहार : महावीर मन्दिर में नैवेद्यम की हुई रिकॉर्ड बिक्री, भेंट की राशि भी हुई डेढ़ गुनी…
Breaking NewsTop Newsबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

बिहार : महावीर मन्दिर में नैवेद्यम की हुई रिकॉर्ड बिक्री, भेंट की राशि भी हुई डेढ़ गुनी…

Share
Share

DESK : बिहार की राजधानी पटना के प्रसिद्ध महावीर मन्दिर के इतिहास में पहली बार नैवेद्यम (विशेष प्रसाद) की बिक्री एक माह में एक लाख किलोग्राम को भी पार कर गई, वही दानपात्रों में भेंट की राशि भी डेढ़ गुनी दर्ज की गई है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मन्दिर के इतिहास में पहली बार नैवेद्यम की बिक्री प्रति माह एक लाख किलोग्राम से भी अधिक हुई है। अप्रैल में नैवेद्यम की बिक्री 1,18,946 (एक लाख अठारह हजार नौ सौ छियालीस) किलोग्राम और मई में 1,16,698 (एक लाख सोलह हजार छ: सौ अंठानवे) किलोग्राम हुई। जून में भी 15 दिनों में यह बिक्री 58,822 (अंठावन हजार आठ सौ बाईस) किलो हो चुकी है। इस हिसाब से जून में भी एक लाख किलो से अधिक की बिक्री अनुमानित है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आचार्य कुणाल के अनुसार, तिरुपति के बालाजी मन्दिर के बाद देश के किसी मन्दिर में लड्डू की सबसे अधिक बिक्री महावीर मन्दिर में होती है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भेंट-पत्रों में डाली गई राशि में भी वृद्धि हुई है। पहले यह राशि एक लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से आती थी लेकिन पिछले ढाई महीनों में यह राशि कुल 1,12,73,713 (एक करोड़ बारह लाख तिहतर हजार सात सौ तेरह) रुपया प्राप्त हुई है, जो प्रतिदिन के हिसाब से 1,48,338 (एक लाख अड़तालीस हजार तीन सौ अड़तीस) रुपया होता है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महावीर मंदिर न्यास के सचिव ने बताया कि महावीर मन्दिर अपनी आय का 4 प्रतिशत बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को देता है और इस बार उम्मीद है कि यदि कोरोना के कारण लॉकडाउन फिर से नहीं लगा और छात्रों का लंबा आंदोलन नहीं चला तो महावीर मन्दिर बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड को करीब एक करोड़ रुपया दे पाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

SEBI बोर्ड ने IPO नियमों में बदलाव किये, बड़े पार्टियों के लिए सार्वजनिक हिस्सेदारी में ढील

SEBI बोर्ड ने बड़े कंपनियों के IPO नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए...

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, Charlie Kirk के हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि Charlie Kirk की हत्या...

Mohan Bhagwat: क्यों हो रहे हैं भारत पर टैरिफ?

Mohan Bhagwat का बयान: दुनिया भारत के विकास से क्यों है डरी?...

2023 की हिंसा के बाद पीएम मोदी की मणिपुर में पहली यात्रा

दो वर्षों बाद पीएम मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे, जहां वे 2023...