Home Breaking News बिहार में कोरोना से मौत का सिलसिला फिर से शुरू, बिहार में टीकाकरण अभियान पूरी गति से चल रहा
Breaking NewsTop Newsबिहारराज्य

बिहार में कोरोना से मौत का सिलसिला फिर से शुरू, बिहार में टीकाकरण अभियान पूरी गति से चल रहा

Share
Share

बिहार से कोरोना संक्रमण  के 21 नए केस मिले हैं। ये सभी मामले 13 जिलों से मिले। सर्वाधिक कोरोना संक्रमित नवादा और दरभंगा से मिले हैं। इन दोनों जिलों से तीन-तीन संक्रमित मिले हैं, जबकि पटना, भोजपुर, सहरसा और समस्तीपुर से दो-दो जबकि बेगूसराय, भागलपुर, मधेपुरा, रोहतास, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली से एक-एक संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि राज्य में गुरुवार-शुक्रवार को कोरोना के कुल 170198 टेस्ट किए गए, जिनमें 21 रिपोर्ट पाजिटिव आई है। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब कोरोना के एक्टिव केस घटकर 114 रह गए हैं।बिहार में बीते 24 घंटे में किए गए 1.70 लाख कोविड टेस्ट,संक्रमण से और दो लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 9652 हुई

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaadigital.com/

[tie_tags]

बिहार में टीकाकरण अभियान पूरी गति से चल रहा है। शुक्रवार को राज्य में एक दिन में 4.47 लाख लोगों को कोविड से बचाव के टीके दिए गए। राज्य में अब तक 3.47 करोड़ लोगों को कोविड के टीके दिए गए हैं। कोविन पोर्टल से रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आज टीकाकरण के लिए 3121 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इनमें आठ प्राइवेट अस्पतालों में थे।रात नौ बजे समाचार लिखे जाने तक पटना में 28963, मुजफ्फरपुर में 23110, गया में 18585, भागलपुर में 11170 और पूर्णिया में 7904 लोगों का टीकाकरण किया गया। जनवरी से अगस्त के बीच राज्य में 34752252 लोगों का टीकाकरण किया गया। 28985541 लोगों को एक टीका लगा है, जबकि 5766711 लोगों को दोनों टीके दिए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोविड से दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में पहली और दूसरी लहर मिलाकर कोविड से मरने वालों की संख्या 9652 हो गई है

[ads2]

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

महाबोधी महाविहार बचाओं संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना

महाबोधी महाविहार बचाओं संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना आज दिनांक 17 जून...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...