Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के चार साल बेमिसाल, ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने की शिरकत
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार के चार साल बेमिसाल, ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने की शिरकत

Share
Share

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक चार साल पूरा करने के उपलक्ष्य में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने आज बुलंदशहर के ग्राम अहमदगढ़ में आयोजित चौपल को संबोधित किया।

इस मौके पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि कल्याण सिंह कार्यकाल के सुशाशन की याद योगी सरकार ने ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच लाख भर्तियों का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया है जो पूर्व सरकारों द्वारा की गई भ्रष्टाचार ग्रसित भर्त्तियों के लिए एक आइना है। हमारी सरकार शौचालयों की व्यवस्था की जिससे महिलाओं के परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं आंखों की बीमारियों से मुक्ति दिलाई है। किसान सम्मान निधि और मनरेगा योजना उसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्हेंने कहा कि आज गुंडे माफिया या तो सलाखों के अंदर हैं या प्रदेश के बाहर हैं। जो सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचायेंगे उसकी भरपाई उन्हीं को करनी पड़ेगी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...