Home Breaking News मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिवसीय दौरे पर भदोही जिले में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिवसीय दौरे पर भदोही जिले में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

Share
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक दिवसीय दौरे पर भदोही जिले में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सुनने के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ की आम जनता भी पहुंचने लगी है। इस दौरान पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्‍त सुरक्षा कारणों से रखी गई है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज के मैदान में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दुर्गागंज तिराहे से ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। मुख्यमंत्री 10.55 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे तो पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया। इसके पश्चात वह सुबह 11 बजे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिराज अख्तर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोपीगंज से ज्ञानपुर के लिए रवाना हुए तो पार्टी में सभी वर्गों की मौजूदगी भी सुनिश्चित हो गई। वहीं दूर दराज से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आगमन सुबह से ही आयोजन स्‍थल के लिए शुरू हो गया। 

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्‍यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्‍यास के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भदोही जिला राजनीति में अपराधीकरण का भेट चढ़ गया था। भदोही में आज 373 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण कर रहा हूं। आज एक नई पहचान भदोही जिला बना रहा है। विकास की परियोजना पर सत्ताधारी का ग्रहण लग जाता था। जिले को पहचान दिलाने का काम सरकार कर रही है। साढ़े चार में भदोही की कालीन देश विदेश में धूम मचा रहा है। कालीन एक्सपोर्ट हो रहा है। राजनीति में अपराधी का खात्मा करने से खुशहाली आयेगी। सबका साथ सबका विकास इस सरकार में हो रहा है। पहले के राजनेता अपने परिवार का विकास कर रहे थे। आजादी के 70 वर्षों में यह कार्य क्यों नहीं हुआ। कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल अपराधियों और अपने परिवार का विकास किया। भदोही में संतरविदास के जन्मदिन की सुंदरीकरण प्रधानमंत्री ने शुरू किया। निषादराज के जनस्थान को भी संवारा गया है। सात वर्ष पहले गंगा की स्थित क्या थी अब क्या है। नमामि गंगे योजना से गंगा लगातार अविरल निर्मल हो रही हैं। 2017 के पूर्व शांति से पर्व नहीं माना सकते थे। आज शांति से पर्व त्यौहार मनाए जा रहे हैं। गरीब की सम्पति कब्‍जा करने वालों पर सरकार का बुल्डोजर चलेगा। सफाई कर्मियों की नियक्ति प्रक्रिया पूरी हो रही है। अस्पताल के निर्माण में लापारवाही पर एजेंसी पर कार्रवाई होगी। 2017 से 14 नए मेडिकल कालेज बनवा रहे हैं। 59 जनपदों में मेडिकल कालेज बन चुके हैं। भदोही मेडीकल कालेज भी जल्‍द ही बनकर पूरा होगा। कहा कि पिछली सरकार अपना ही विकास करती थी। अपराधियों और माफिया का विकास करती थी। आज प्रदेश को बिजली मिल रही है, राशन मिल रहा है। देश में 100 करोड़ से अधिक को फ्री में वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में गरीबों का उपचार फ्री हो रहा है। राम मंदिर इस सरकार में बन जाता है। मोदी और योगी न होते तो यह संभव नहीं था।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...