Home Breaking News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे, दर्शन-पूजन के बाद स्थलीय निरीक्षण साथ ही होगी विकास कार्य की बात।
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे, दर्शन-पूजन के बाद स्थलीय निरीक्षण साथ ही होगी विकास कार्य की बात।

Share
Share

desk : उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब अयोध्या का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अयोध्या से जुड़ी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनका यहां पर अयोध्या की मंडलीय समीक्षा करने के साथ मलिन बस्ती में सहभोज का भी कार्यक्रम है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी का दर्शन पूजन कर हनुमान जी की आरती उतारी और महंत रामदास से भी आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व महंत बलराम दास ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आगमन पर हनुमान गढ़ी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी थे। वह अयोध्या में 1900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही उनका स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही वह अयोध्या मंडल के विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था को भी परखेंगे। इस मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...