Home Breaking News यातायात पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चार अलग-अलग स्थानों से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यातायात पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चार अलग-अलग स्थानों से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा

Share
Share

सम्‍भल जिला मुख्यालय पर किसानों के प्रदर्शन के चलते आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे 509 वनवे हो गया है। इससे भारी वाहनों को निकालने में समस्या आ रही है। हालांकि अभी जाम की स्थिति नहीं है। यातायात पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चार अलग-अलग स्थानों से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही प्रशासनिक अधिकार‍ियों से वार्ता के बाद क‍िसानों का प्रदर्शन खत्‍म हो जाएगा। इसके ल‍िए प्रशासनिक स्‍तर पर भी प्रयास शुरू कर द‍िए गए हैं।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads2]

अलीगढ़ से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को बबराला के नूरपुर तिराहे से गवां-रजपुरा होते हुए निकाला जा रहा है जबकि कुछ वाहनों को धनारी और पाठकपुर से भी डायवर्ट किया जा रहा है। पाठकपुर से डायवर्ट होने वाले वाहन फरीदपुर गांव से होते हुए रजपुरा-टिकटा मार्ग होते हुए सम्भल बाइपास को निकल सकते हैं। वहीं, चन्‍दौसी में भी वाहनों को सम्भल की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इस्लामनगर चौराहे से भी बड़े वाहनों को यूटर्न के साथ वैकल्पिक मार्ग पर वापस किया जा रहा है। 

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads4]

जिन समस्याओं को लेकर किसान आक्रोशित हैं और जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे हैं, उन विभागों से संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया जा रहा है। डीएम की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिला गन्ना अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी के अलावा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाएं, वे किसानों से वार्ता करेंगे और उनकी जो भी समस्याएं हैं। उनके निस्तारण के संबंध में आश्वासन दिया जा सकता है। हालांकि चकबंदी को लेकर भी किसान आक्रोशित हैं। इस संबंध में किसानों ने इस मुद्दे को अलग से किसी अन्य दिन समझाने की बात कही है। पुलिस की ओर से एसपी आलोक कुमार जायसवाल और किसानों की ओर से प्रदेश प्रमुख सचिव विजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव वार्ता करेंगे।

[ads5]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...