Home Breaking News योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी

Share
Share

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में विजयरथ यात्रा के दौरान बांदा में जनता से सवाल किया है कि योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चला नहीं सकते वो दे भी नहीं सकते हैं। प्रदेश की सरकार ने नफरत फैलाई और बर्बादी की है और लूट की है। झूठे सपने दिखाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए, इनका विकास तो सिर्फ नाम बदलने में हुआ है। बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर वह बांदा में विजयरथ यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचते ही पुलिस लाइन से विजय रथ जीआइसी मैदान पहुंच गया। यहां पर जनसभा में पहले से मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा एक दिसंबर बुधवार से है। पहले दिन अखिलेश बांदा से महोबा तक समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बुंदेलखंड में वीरभूमि महोबा और बांदा से बुंदेलों को साधने आ हैं। बांदा से विजय रथयात्रा लेकर वह महोबा पुलिस लाइन के पास मैदान में पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे।महोबा में जिस मैदान पर अखिलेश जनसभा करने जा रहे हैं, उसी मैदान पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार सुबह बांदा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद विजय रथ लेकर जीआइसी मैदान पहुंचे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क करते हुए महोबा के लिए निकलेंगे। अपराह्न दो बजे महोबा पहुंचकर जनसभा करेंगे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने बताया कि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसपास जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग आएंगे। मंगलवार को जनसभा स्थल पर मंच को अंतिम रूप दिया गया। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल से दूर हाईवे किनारे इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर, कानपुर देहात, नगर व उन्नाव आदि जिलों से भी समर्थकों-कार्यकर्ताओं को लाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है। जिले में विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन व विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी तैयारियों को लेकर जुटे रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश महोबा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन दो दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से ललितपुर जाएंगे

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अपर समाहर्ता ने सुनी जनता की समस्याएं

शुक्रवार 20 जून को अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने समाहरणालय में जिले...