Home Breaking News शादी के तीसरे दिन बाद ही जेवर समेट कर हुई फरार लुटेरी दुल्हन, दूल्हा और घरवाले रह गए हैरान…
Breaking NewsTop Newsराज्य

शादी के तीसरे दिन बाद ही जेवर समेट कर हुई फरार लुटेरी दुल्हन, दूल्हा और घरवाले रह गए हैरान…

Share
Share

desk : लखनऊ में बेटे की शादी के तीसरे दिन ही बहू जेवर और रुपये लेकर मायके चली गई। वहां पहुंचने के बाद बहू ने ग्रेटर नोएडा में डेढ़ करोड़ रुपये का फ्लैट दिलाने के लिए कहा। मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में धमकी दी। यह आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि युवती के साथ उसका पूरा परिवार शादी कर रुपये ऐंठने का काम करता है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आशुतोष नगर निवासी विजय कुमार के मुताबिक उन्होंने बेटे संजीव की शादी ग्रेटर नोएडा अल्फा डी-101 निवासी सुनील की बेटी आकांक्षा से की थी। विवाह में जेवर दिए गए थे। साथ ही मुंह दिखाई में भी कई रिश्तेदारों ने गहने और रुपये दिए थे।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विजय के मुताबिक गलत लोगों के चंगुल में फंसने पर उन्होंने सुनील कुमार के परिवार में छानबीन की थी। इस दौरान पता चला कि सुनील ने बेटे अभिषेक की शादी नई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी स्निगधा तलवार से की थी। जिनसे दहेज में 35 लाख, कार और आभूषण लिए थे। बदनियती के चलते अभिषेक पत्नी को प्रताड़ित करता था। फिर आरोपी ने स्निगधा से शादी तोड़ दी थी। इसके बाद सुनील ने बेटे का दूसरी बार विवाह मप्र ग्वालियर निवासी प्रेम सिंह की बेटी पल्लवी से की थी। इन लोगों से भी रुपये और गहने ऐंठे गए थे। विजय के मुताबिक पल्लवी को भी अभिषेक ने तीन महीने बाद ही छोड़ दिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...