Home Breaking News संतकबीर नगर को 219 करोड़ की 106 परियोजनाओं की सौगात देंगे-सीएम योगी आदित्यनाथ
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

संतकबीर नगर को 219 करोड़ की 106 परियोजनाओं की सौगात देंगे-सीएम योगी आदित्यनाथ

Share
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में कुछ देर रहने के बाद कुशीनगर रवाना हो जाएंगे। वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस गोरखपुर आएंगे और गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार की सुबह जनता दर्शन के बाद वह देवरिया रवाना होंगे। मुख्यमंत्री महराजगंज भी जा सकते हैं। हालांकि देवरिया व महराजगंज का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुशीनगर में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल-मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद संतकबीरनगर से महाराणा प्रताप पालिटेक्निक स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और पूजन-अर्चन के बाद कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कुशीनगर के कप्तानगंज एवं सेवरही में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दोनों स्थानों पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। शाम पांच बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रविवार की शाम को अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव एवं विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में होंगे शामिल-सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के देवरिया एवं महराजगंज जाने की संभावना है। हालांकि इन दोनों जिलों का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं से मुख्यमंत्री के लखनऊ रवाना हो जाने की संभावना है।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संतकबीर नगर में करेंगे इन पर‍ियोजनाओं का लोकार्पण-मुख्यमंत्री रविवार को संतकबीर नगर में 244.94 करोड़ की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें 219.52 करोड़ की खलीलाबाद तहसील के बनकटिया गांव स्थित नवनिर्मित जिला कारागार समेत 106 परियोजनाओं का लाेकार्पण करेंगे। जबकि 25.42 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश...

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए नावा बाजार के अंचल अधिकारी

पलामू (झारखंड) : पलामू प्रमंडलीय एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ...

देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को करीब 300 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी का संवितरण

केवीआईसी ने पीएमईजीपी के अंतर्गत देशभर के 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों...

नालंदा विश्वविद्यालय के लिए ज्ञान, संवाद और विरासत से परिपूर्ण एक उत्कृष्ट वर्ष

पटना : पिछले वर्ष नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन भारत के...