Home Breaking News समाजवादी पार्टी  – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी  – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है

Share
Share

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भव्य आयोजन किया है। समाजवादी पार्टी   उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है। इसके साथ ही जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि बलिया में समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन भी है। बलिया में जनेश्वर मिश्रा के घर शुभनथही से प्रबुद्ध जन सम्मेलन होगा।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल रैली को रवाना करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ”यूपी का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश” भी जारी किया। अखिलेश यादव ने कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। आज प्रदेश में जगह-जगह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिससे कि प्रदेश के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दवाओं की कालाबाजारी में नंबर वन है। यहां पर इलाज ना मिलने से लोगों की मौत हुई। लोगों को न तो अस्पताल में बेड मिले और न ही दवा मिली। प्रदेश में सम्मानित नागरिक बिना इलाज के मरे। योगी आदित्यनाथ सरकार तो प्रदेश के बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार को आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त रही।

[ads3]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय से लखनऊ में साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग लोडर में साइकिल लादकर लोहिया पथ पर एकत्र थे। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के कारण लोहिया पथ पर भीषण जाम लगा था। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं को साइकिल उपलब्ध कराई गई। सभी जिलों से कार्यकर्ता सपा कार्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान लोहिया पर के दोनों तरफ वाहन पार्क कर सपा के नेता साइकिल रैली में गए। जिसके कारण जाम लग गया। लोहिया पथ सहित तमाम जगहों पर स्वागत मंच बनाया गया।लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी पे कहा कि उत्तर प्रदेश में आज 2022 विधानसभा चुनाव के लिए ही अखिलेश यादव का शंखनाद है। आज व्यवस्था परिवर्तन के लिए बड़ा दिन है। प्रदेश में भाजपा ने विकास को बर्बाद किया है। अखिलेश यादव का सक्षम व्यक्तित्व ही प्रदेश को आगे ले जाने में कारगर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का आज रायबरेली दौरा है। वह रायबरेली में सपा की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां पर पार्टी के जिला कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।  

[ads4]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Akhilesh Yadav का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

समाजवादी पार्टी ने Akhilesh Yadav का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर भाजपा...

अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने खरीदी थार रॉक्स

लखनऊ । अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने मंगलवार को सपरिवार संग नई...

मणिपुर में 200-kg Country-Made Rocket  बरामद, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में 200-kg और 9 फीट लंबा Country-Made Rocket...

Mumbai Airport पर Foreign Animal की तस्करी का खुलासा, 4 की गिरफ्तारी

Mumbai Airport पर DRI की कार्रवाई में ड्रोन्स, 4 करोड़ रुपये की...