Home Breaking News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर भाजपा शासन में दुशासन की कमी नहीं..
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर भाजपा शासन में दुशासन की कमी नहीं..

Share
Share

कानपुर देहात में महिला को सरेराह गिराकर दारोगा द्वारा पीटने के मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो चली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर भाजपा के शासन ने दुशासन की कमी नहीं… लिखकर योगी सरकार पर तंज कसा है तो सपाइयों ने भी पीड़िता को न्याय न मिलने पर आंदोलन करने की बात कही है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गदासपुर गांव में सात जून को वीरेंद्र सिंह के घर में लूट हुई थी, उन्होंने सुरजीत सिंह उर्फ लबूदे व दो अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेंद्र के भाई राजबाबू ने पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह को आरोपित सुरजीत के गांव आने की जानकारी दी। गांव जाते वक्त रास्ते में जुआरियों को देख दारोगा ने जीप रोकी तो जुआरी भाग निकले। दारोगा ने वहां खड़े शिवम यादव को पकड़ लिया और उसे जीप में बिठा लिया। इसपर उसकी मां व अन्य महिलाओं ने विरोध किया।

[ads3]

[ads4]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads5]

आरोप है कि दारोगा ने शिवम की मां अनीता को गिराकर पीटा और अभद्रता की।महिला का आरोप है कि दारोगा उनके परिवार से रुपये मांग रहे थे न देने पर शिवम को पकड़ लिया था। विरोध करने पर मारपीट की। उधर दारोगा का कहना है कि शिवम पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को गांव में अपने पक्ष के प्रत्याशी को वोट डालने के लिए ग्रामीण पर दबाव बना रहा था। रोकने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भाग गया था, तब उसे पाबंद कराने के लिए एसडीएम न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेजी थी। जुआ में खड़े शिवम को पकड़ने पर उसकी मां अनीता व पत्नी आरती समेत महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला करके उसे छुड़ा लिया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिला के वर्दी पकडऩे में दारोगा गिर गया। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

[ads3]

महिला उत्पीडऩ को लेकर समाजवादी पार्टी विरोध पर उतर आई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि उप्र में भाजपा सरकार के कृपापात्र बने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है। भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं। घोर निंदनीय!समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव व सपा के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह मनु ने दुर्गदासपुर गांव में महिलाओं से मारपीट व अभद्रता की निंदा की है। उन्होंने एसपी केके चौधरी से दारोगा पर कार्रवाई की मांग कर कहा कि महिलाओं पर अत्याचार न रुका तो धरना देंगे।

[ads2]

[ads1]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...