Home Breaking News समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

Share
Share

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ, अलीगढ़ और फिर बुलंदशहर में जन सैलाब उमड़ा, बसपा की अध्यक्ष मायावती भी पहुंचीं, लेकिन समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी पर हमलावर हो गई है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि ‘अखिलेश यादव जी अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर माल एवेन्यू में स्व कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सके। कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?

[ads4]

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि ‘अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को अंतिम विदा देने के लिए नहीं आकर पिछड़े वर्ग की बात करने का नैतिक अधिकार आपने खो दिया। आपकी ओर से पिछड़े वर्ग की बात करना केवल ढोंग है।’भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ‘बाबूजी के निधन के बाद तीन दिन तक उनके अंतिम दर्शन चले, लेकिन अखिलेश यादव कहीं दिखाई नहीं दिए। वह पिछड़ों की राजनीति करते हैं और पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता चला गया। इनके बाप की कई बार उन्होंने लाज बचाई। सपा का कई बार सहयोग भी किया। सरकार में भी सहभागिता रखी।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछड़ों के सबसे बड़े नेता ‘बाबूजी’ की अंतिम यात्रा में न जाकर, पिछड़ों की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव ने तुष्टीकरण के आधार पर नैतिकता को इस तरह तार-तार किया जो बहुत निंदनीय और चिंता का विषय है।’सपा ने दी यह सफाई-समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा कल्याण सिंह की मृत्यु पर भी राजनीति कर रही है। मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, राजनीति के लिए बहुत सारे मुद्दे होते हैं। जहां तक अखिलेश यादव के न पहुंचने का प्रश्न है तो वह उस दिन लखनऊ से बाहर थे। विधान भवन में जब कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आया था तब पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही कल्याण सिंह के निधन पर तत्काल अखिलेश जी ने भी शोक संदेश जारी किया था।

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी विधायक ने किया पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

बड़की बौआ । टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़की बौआ ग्राम में शनिवार...

जिला के प्रमुख छठ घाटों में रहेंगे गोताखोर, कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

सभी अंचल व प्रखंड में कयूआरटी एक्टिव धनबाद : उपायुक्त सह जिला...

बौआ कला उत्तर में स्वास्थ्य केंद्र के लिए जे.ई ने किया स्थल का निरीक्षण

बौआ कला । बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत में स्वास्थ्य...

डालसा ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

एसएचजी के बीच 30 लाख का चेक वितरित विभिन्न सरकारी योजनाओं से...