Home Breaking News सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बिहार में अब 25 मई तक रहेगा लॉकडाउन
Breaking Newsबिहार

सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बिहार में अब 25 मई तक रहेगा लॉकडाउन

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देख बिहार सरकार ने एक बार फिर राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सीएम नीतीश कुमार  ने कहा कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को बढ़ाने करने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि बिहार में लॉकडाउन को लेकर पहले की तरह ही पाबंदियां जारी रहेंगी। इस दौरान बिहार में सभी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस आपूर्ति, विभाग स्वास्थ्य विभाग, दूरसंचार विभाग, डाक विभाग जैसे कार्यालयों को इससे अछूता रखा गया है।

बताते चलें कि इससे पहले मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से लॉकडाउन को लेकर उनकी राय मांगी थी। जिसमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, वैशाली के साथ ही कुछ अन्य जिलाधिकारियों  ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। जिलाधिकारियों के इस फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी दलों, कैबिनेट के मंत्रियों व अधिकारियों से विमर्श कर लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की मंजूरी दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

महाबोधी महाविहार बचाओं संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना

महाबोधी महाविहार बचाओं संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना आज दिनांक 17 जून...

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

खबर सासाराम से है। आज सासाराम में जनता दल यूनाइटेड का जिला...