Home Breaking News स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई-CM योगी आदित्यनाथ
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई-CM योगी आदित्यनाथ

Share
Share

जापान के टोक्यो में भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ ही कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में व्यक्गित स्वर्ण पदक जीतने वाले भात के दूसरे खिलाड़ी हैं। इनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलंपिक खेलों में 2008 में स्वर्ण पदक जीता था।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक खेल में शनिवार को जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवांवित है। देश के खिलाड़ियोंकी यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी। भारत ने ओलंपिक में पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने नया इतिहास बनाते हुए सर्वाधिक पदक भी जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत तथा चार कांस्य सहित सात पदक जीते हैं। इससे पहले भारत को 2012 के लंदन ओलंपिक में दो रजत व चार कांस्य सहित छह तथा 2008 के बीजिंग ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित तीन पदक मिले थे।

[ads2]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ की नीति के तहत देश में खेलों का बड़ा प्रोत्साहन प्रारम्भ हुआ। इसके सार्थक परिणाम ओलंपिक, एशियाई तथा कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिल रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के भी दस खिलाड़ी टोक्यो गए हैं। इनमें ललित उपाध्याय 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की हॉकी टीम के सदस्य हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियोंने टोक्यो ओलंपिक खेल में प्रतिभाग किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियोंतथा देश के लिए पदक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए बधाई देती है। उत्तर प्रदेश सरकार देश को गौरवांवित करने वाले सात खिलाड़ियोंके लिए शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियोंविशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी। यहां पर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हेंं सम्मानित करेगी।  

[ads3]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

CSK IPL 2026 shock:Jadeja,पठिराना,Curran Release!Dhoni-Ruturaj Core के साथ Rebuild क्यों?

CSK IPL 2026 squad: Retained,Dhoni-Ruturaj, Sanju Samson, Shivam Dube; released जडेजा, पठिराना,...

RCB IPL 2026 Squad:ViratKohli Core Intact, Venkatesh Iyer Rs 7 Cr में Biggest Buy क्यों?

RCB IPL 2026 full squad: Retained विराट कोहली, Phil Salt, Rajat Patidar;...

Virat-Anushka Selfie Controversy:Physically Challenged Fan के साथ क्या गलत हुआ था?

Virat-Anushka airport पर physically challenged fan से selfie reject करने पर trolle।...