टप्पल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : किसानों व निवेशकों से फ्रॉड करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
अलीगढ़ : अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के खेल का पर्दाफाश किया है। टप्पल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, स्थानीय किसानों और निवेशकों से करोड़ों की ठगी का आरोप है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़े से ₹60 करोड़ 89 लाख 49 हजार 195 की संपत्ति अर्जित की थी। अब पुलिस ने इस अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Leave a comment