Home Top News बदांयू गैंगरेप मामलाः 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गैंगरेप से था सीधा कनेक्शन
Top Newsउत्तर प्रदेशजुर्मराज्य

बदांयू गैंगरेप मामलाः 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गैंगरेप से था सीधा कनेक्शन

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गैंगरेप के बाद हत्या के मामले को अंजाम दिया गया था। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें, आरोपी की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी, जिसके बारे में जानकारी दिए जाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई थी। आरोपी मेवाली गांव में एक महिला के घर में छिप कर रह रहा था।

सूत्रों के मुताबिक 45 वर्षीय महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। मगर जो मुख्य आरोपी था वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस इस आरोपी को तलाश रही थी, जिसके कारण पुलिस द्वारा पूरे उघैती इलाके की नाकाबंदी की गई थी, और उच्छी तरह से सभी घरों की तलाशी ली जा रही थी।

बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि आरोपी मेवली गांव में एक महिला के घर छिपा हुआ है। जब गांव वाले उस महिला के घर पूछताछ करने पहुंचे तो महिला ने साफ इनकार कर दिया था। लोगों को तभी महिला पर शक हुआ और उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया।

जानकारी मिलने पर बिना समय गवाए पुलिस और एडीजी की स्पेशल टीम महिला के घर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर लोग महिला के घर में घुस गए। भीड़ को देखकर आरोपी के होश उड़ गए और उसने भागने की कोशिश की मगर उसकी यह कोशिश नाकाम रही और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पाखी हेगड़े अब जे.पी. यादव के शो में दिखेंगी, पटना से होगी धमाकेदार शुरुआत

पटना : बिहार और उत्तरप्रदेश के दर्शकों के दिलों की धड़कन जे.पी....

स्वामी विवेकानंद अध्ययन केंद्र लाइब्रेरी के उद्घाटन में अपने गांव पहुंचे हीरो राजन कुमार

मुंगेर (बिहार) : हीरो राजन कुमार, एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भारतीय कलाकार, ने...

रांची पुलिस ने 3 कार्टुन जाली नोटों के साथ 2 को किया गिरफ्तार

राँची : पुलिस उप-महानिरीक्षक -सह-वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई...