Home राज्य शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती मनाई गई
राज्यझारखण्ड

शहीद शक्तिनाथ महतो की 77वीं जयंती मनाई गई

Share
Share

तेतुलमारी । शनिवार को झारखंड के वीर सपुत क्रांति दुत शहीद शक्ति नाथ महतो का 77वां जयन्ती शहीद शक्ति नाथ महतो चौक तेतुलमारी में धुमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उनकी पत्नी सुची देवी एवं पुत्री अंजना देवी ने दुध एवं गंगा जल से नहला कर पुजा पाठ कर फुल माला उनके चरणो में अर्पित कर नम आंखो से श्रंद्धाजलि दी। ततपश्चात इपटा के कलाकारो द्वारा श्रंद्धाजलि गीत गाकर सबकी आंखे नम कर दी। कार्यक्रम में बडस गार्डेन स्कूल राजगंज एनसीसी के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर शहीद शक्ति नाथ महतो को सलामी दी। कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बौआ तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंडुआ के बच्चों तथा शिक्षकगण ने भाग लिया।कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में महिला पुरूष शिक्षकगणो ने भाग लिया।वक्ताओं ने शहीद शक्ति नाथ महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महज 29 वर्ष की आयु में ही उन्होने गुंडा – माफिया सुदखोर महाजन से लड़ाई लड़ी तथा गरीब किसान मजदुर छात्र नौजवान शोषित पीड़ित के लिये जो काम किया, वह झारखंड के इतिहास में हमेशा याद किया जायेगा। शहीद शक्ति नाथ महतो का जीवन संघर्षपूर्ण रहा।आज की युवा पीढ़ी को शहीद शक्ति नाथ महतो के बताये हुऐ रास्ते एवं विचारों में चलने की जरूरत है। बोकारो की जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमसे देर हुई है। परन्तु ऐसे झारखंड के वीर सपुत की तस्वीर इसी सत्र मे अपने सदन मे लगाने का काम करुंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ,बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी ,धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी ,झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ,जिला सचिव मन्नु आलम , कॉ. हलधर महतो ,चितरंजन साव ,रमेश टुडू , डॉ निलम मिश्रा, सुभाष रवानी,धीरज,नकुल महतो,सपन बनर्जी, दीप नारायण सिंह ,जिप सदस्य आशा देवी,ललिता देवी,जितेश रजवार, मो. ईसराफिल ,रतिलाल टुडु,राजेन्द्र प्रसाद राजा,कंचन महतो,अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, मो. आजाद, मनसा राम मुर्मू,निरंजन गोप,कतरास क्षेत्र के एपीएम अशोक कुमार,सिजुआ क्षेत्र के एपीएम ,सपन मोदक,मोती लाल महतो,दिपेश चौहान ,मिथिलेश पांडे,अनिल जैन, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरज महतो,मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो,प्रो. सुरेश प्रसाद महतो,प्रो. त्रिवेणी महतो,प्रो. अरूण केसरी,खेदन महतो,युद्धेश्वर सिंह,मुखिया भीम लाल रजक, सनातन सोरेन,तपन तिवारी,राणा दत्ता, आनंद मंडल,दुलाल बाउरी, पूर्व मुखिया सुरेश महतो ,नरेश महतो,प्रेमा पांडेय एवं अन्य ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो तथा संचालन प्रो. यदुनाथ सिंह चौधरी व सुशील सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मारक समिति के पूर्व पार्षद बिरजु बाउरी,प्रफुल मंडल,घलटु त्रिगुनाईत, सपन पंडित लोकनाथ महतो,सुरेश महतो,करम चंद महतो,गणेश चोहान, बैजनाथ महतो,प्रेम चन्द महतो,सुरेन्द्र महतो,बडा बाबु।सहित स्मारक समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्षाबंधन के मौके पर साठ बरस बाद मिले भाई बहन

बिजनौर (यूपी) । अक्सर फिल्मों में बिछड़े लोग सालों बाद मिलते हुए...

बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को बांधी राखी

शिवपुरी (मप्र)। देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ...

बरवाअड्डा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सिंदरी विधायक चंद्रदेव...

सचिव ने किया वन स्टॉप सेंटर, वृद्धा आश्रम, चाइल्ड लाइन का निरीक्षण

सबलपुर वृद्धा आश्रम में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने का दिया निर्देश...