Home Breaking News गणतंत्र दिवस पर वीरता और विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों का ऐलान, 946 पुलिसकर्मियों हुए सम्मानित
Breaking Newsराष्ट्रीय न्यूज

गणतंत्र दिवस पर वीरता और विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों का ऐलान, 946 पुलिसकर्मियों हुए सम्मानित

Share
Share

नई दिल्ली।  वीरता और सराहनीय योगदान के लिए 946 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें से दो राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित हुए हैं। झारखंड पुलिस के एएसआई बनुआ उरांव और CRPF के मोहन लाल को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।

शौर्य के लिए पुलिस पदक यानी पीएमजी से 205 कर्मियों को नवाजा गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से 89 कर्मियों को और उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पुलिस पदक से 650 कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

शौर्य के लिए दिए गए 207 पदकों में से 137 पदक जम्मू और कश्मीर में वीरतापूर्ण कार्यों के लिए दिए गए हैं। 24 कर्मियों को ये पुरस्कार वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शौर्य दिखाने के लिए दिया गया है। एक पुरस्कार पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरतापूर्ण कार्य के लिए दिया गया है।

शौर्य के लिए पुलिस पदक से सम्‍मानित किए गए कर्मियों में से 68 सीआरपीएफ के जबकि 52 जम्मू- कश्मीर पुलिस के कर्मी हैं। इसी तरह इनमें बीएसएफ के 20, दिल्ली पुलिस के 17, महाराष्ट्र पुलिस के 13, छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के 8-8 कर्मी शामिल हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोटरी मे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 36 मरीजों को मिली नेत्र ज्योति

गुना (मध्यप्रदेश) जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब एवं सदगुरु...

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

इंदिरासागर 20 फीट की मुख्य नगर में गिरी कार

खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के नलवा गांव के पास इंदिरासागर...

Mumbai: कंधार विमान अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को नहीं मिला घोषित इनाम

कंधार विमान IC814 अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को...