Home बिहार पटना :  नारी सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को किया सम्मानित
बिहार

पटना :  नारी सम्मान समारोह का आयोजन कर महिलाओं को किया सम्मानित

Share
Share

बिहार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राउजिंग ट्रेड सर्व की तरफ से राजधानी पटना के जगदेव पथ में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. पूर्णिमा राय, डॉ. अलका रानी रहीं।

कार्यक्रम में वंदना, विभा, मनीष आनंद, मुन्नी देवी, रंजना मिश्रा, ठाकुर निकिता, राजनंदनी, प्रिया और पुष्पा कुमारी गौतम को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख आफताब राणा कल्याण सिंह रजनीकांत सुभाष अनिकेत ने इस अवसर पर नारी शक्ति को सम्मानित किया। मंच संचालन अभिषेक व पुष्पा कुमारी गौतम ने किया।

इस मौके पर डॉ. पूर्णिमा राय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज और देश के प्रगति के लिए आवश्यक है। अगर एक परिवार में मां शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं को उचित भागीदारी मिल रही है। यह एक सार्थक पहल है। डॉ. अलका रानी ने कहा कि सिर्फ महिला दिवस मना लेने फिर से महिलाओं का कल्याण नहीं होने वाला है। समाज की सोच बदल कर ही महिलाओं का कल्याण किया जा सकता है।  आयोजन समिति के प्रमुख प्रताप राणा ने कहा कि उनकी कंपनी नारी सशक्तिकरण को लेकर पूरे बिहार में कई सारे कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। उसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

रिपोर्ट- अनूप नरायण सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई बेगूसराय...