Home झारखण्ड बेलगड़िया टाउनशिप के विकास पर उपायुक्त ने की कोयला मंत्री के निजी सचिव व मंत्रालय के सलाहकार के साथ विस्तृत चर्चा
झारखण्डराज्य

बेलगड़िया टाउनशिप के विकास पर उपायुक्त ने की कोयला मंत्री के निजी सचिव व मंत्रालय के सलाहकार के साथ विस्तृत चर्चा

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को कोयला मंत्री के निजी सचिव डॉ. पी.के. जैन तथा कोयला मंत्रालय के सलाहकार डॉ. बी. वीरा रेड्डी के साथ झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकर (जे.आर.डी.ए.) द्वारा बेलगड़िया टाउनशिप में किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
उपायुक्त ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने, वहां के निवासियों को रोजगार से जोड़ने, सुरक्षा, साफ सफाई, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित रखते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है।
जिसमें बेलगड़िया टाउनशिप को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां के दोनों तालाबों में मछली पालन के लिए उसका जीर्णोद्धार कार्य, लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गई है। सुगम आवागमन के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा 2 बसे चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारों ओर बाउंड्री वॉल, आवास निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए सेंट्रलाइज्ड प्रयोगशाला का निर्माण, नालियों की सफाई, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सड़कों का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, विद्यालय का जीर्णोद्धार, खेल मैदान, लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना के साथ-साथ अन्य कई योजनाओं के अलावा टाउनशिप के निवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना भी इसमें शामिल है।
बैठक के दौरान कोयला मंत्री के निजी सचिव ने बेलगड़िया टाउनशिप में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी बन जाने से साफ सफाई, पानी सहित अन्य समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सकेगा।
मौके पर बीसीसीएल के निदेशक तकनिकी (संचालन) संजय कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, जेआरडीए के सलाहकार (सिविल) डी.एन. माहापात्रा, एचओडी (सिविल) विकास कुमार, एचओडी (आर एंड आर) संजय कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...