Home झारखण्ड सदर अस्पताल में अब निःशुल्क किए जाएंगे लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल सहित 28 से अधिक तरह के टेस्ट
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में अब निःशुल्क किए जाएंगे लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल सहित 28 से अधिक तरह के टेस्ट

Share
Share

धनबाद । जिले वासियों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के प्रयास से अब धनबाद के सदर अस्पताल में लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी के विभिन्न टेस्ट निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल की लेबोरेट्री को आधुनिक रूप प्रदान कर वहां आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न तरह के टेस्ट कराने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि अब सदर अस्पताल में लिवर प्रोफाइल के तहत टोटल बिलीरुबिन, डायरेक्ट बिलीरुबिन, इनडायरेक्ट बिलीरुबिन, एसजीओटी, एसजीपीटी, एएलपी, टोटल प्रोटीन, एल्ब्यूमिन तथा ग्लोब्युलिन का टेस्ट उपलब्ध है।

वहीं किडनी प्रोफाइल में क्रिएटिनिन, यूरिया, यूरिक एसिड, सोडियम, पोटेशियम व क्लोराइड, लिपिड प्रोफाइल के तहत कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल, एलडीएल, वीएलडीएल की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा पैंक्रियाटिक एंजाइम के तहत एमाइलेज, लाइपेज, सीरम कैल्शियम, एलडीएच तथा हेमेटोलॉजी में सीबीसी, टीएलसी, डीएलसी व हेमेटोक्रिट टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उपायुक्त ने बताया कि अब सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को उपरोक्त टेस्ट कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उपरोक्त सारे टेस्ट अब सदर अस्पताल में ही निःशुल्क किए जाएंगे।

वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि इससे पहले सदर अस्पताल में हीमोग्लोबिन, वायरल मार्कर, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, ब्लड शुगर, थायराइड इत्यादि के टेस्ट की सुविधा थी। परंतु उपायुक्त के प्रयास से अब यहां उच्च गुणवत्ता के बायोकेमेस्ट्री सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, एचडी बायो सेंसर, एलाइजा मशीन, कंपलीट ब्लड काउंट के दो मशीन उपलब्ध है। जिसमें यहां आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न तरह के टेस्ट करने की सुविधा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...