Home Aaryaa News 1 लाख डाउनलोड पूर्ण होने पर आर्या डिजिटल ओटीटी कार्यालय में जश्न
Aaryaa Newsमनोरंजन

1 लाख डाउनलोड पूर्ण होने पर आर्या डिजिटल ओटीटी कार्यालय में जश्न

Share
Share

नई दिल्ली । आर्या डिजिटल ओटीटी के 1 लाख से भी अधिक डाउनलोड्स हो चुके हैं।जिसकी खुशी में नोएडा स्थित कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया।

मौके पर मुख्य रूप से निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह मौजूद रहीं।जिन्होंने केक काटा और सभी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि बिना टीम के कोई भी कार्य संभव नहीं हैं।सभी की मेहनत और प्रयास से ही आज आर्या डिजिटल ओटीटी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।विशेष रूप से दर्शकों का आभार जिन्होंने आर्या डिजिटल ओटीटी को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया हैं।यह प्यार आशीर्वाद और पूरी टीम की एकता बनी रहें, ताकि आर्या डिजिटल ओटीटी यूं ही आगे बढ़ता रहें।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कहा कि दर्शकों को आभार बहुत – बहुत धन्यवाद।जिस प्रकार से आर्या डिजिटल ओटीटी को दर्शकों का प्यार मिल रहा हैं।यह बनी रहें,हम हमेशा बेहतरीन मनोरंजन से भरपूर कंटेंट लेकर आते रहेंगे।अभी हॉलीवुड, बॉलीवुड, भोजपुरी सहित विभिन्न भाषाओं में 1200 से भी अधिक कंटेंट ओटीटी पर हैं।
इस जश्न के मौके पर सभी कार्यालय कर्मी एवं प्रशंसक मौजूद रहें।इस उपलब्धि पर पूरी टीम के चेहरे पर खुशी दिखी एवं सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...