Home झारखण्ड बीसीसीएल बिजली सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल बिजली सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Share
Share

संगठन निर्माण कर पंचायत स्तर पर कार्य करने की योजना

बौआ कला । शुक्रवार की संध्या बौआ कला उत्तर पंचायत भवन में ग्रामीणों की एक बैठक किया गया।बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने की।ग्रामीण युवा इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए।मुख्य रूप से बीसीसीएल बिजली को लेकर चर्चा हुई एवं इसके साथ ही अन्य कार्यों को लेकर भी उपस्थित युवाओं ने अपने विचारों को मुखरता के साथ रखा।पंचायत में विकास कार्य सुचारू रूप से हो।इसके लिए संगठन बनाने का निर्णय लिया गया।जिसके तहत बौआ कला विकास महासंगठन का गठन किया गया।संगठन विस्तार और आगामी विचार विमर्श हेतु पुनः ग्रामीणों की बैठक 30 जुलाई को होगी।बताया गया प्रतिमाह समीक्षा बैठक होगी और पंचायत में बेहतर कार्य हो, इस पर पहल होगी।यह एक सार्वजनिक संगठन हैं और सभी पंचायतवासी सादर आमंत्रित हैं।कोई भी इसमें जुड़ सकते हैं एवं अपना विचार दे सकते हैं।
बैठक में त्रिपुरारी कुंभकार, बिनोद महतो, अजय रवानी, संतोष कुंभकार ,मो. हसनैन आलम ,सरोज सिंह ,परशुराम महतो ,मो. आसिफ मुकेश यादव ,रंजीत बाउरी ,बिमलेश सिंह ,संजय पंडित ,गंगाधर कुम्हार ,रवि महतो ,मिथुन महतो ,महेश कुमार महतो ,शंकर कुमार बाउरी ,प्रमोद रवानी ,धीरेन रवानी ,भुनेश्वर कुम्हार ,राजेंद्र महतो ,मो. हैदर ,रंजीत महतो ,सुजीत महतो सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...