Home मध्य प्रदेश श्री सनातन हिंदू उत्सव समिति द्वारा निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा
मध्य प्रदेशराज्य

श्री सनातन हिंदू उत्सव समिति द्वारा निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा

Share
Share

उज्जैन महाकाल मंदिर की तर्ज पर निकाली महाकाल की सवारी

68 तीर्थों के जल से हुआ विश्वेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

विदिशा (म.प्र) । श्रावण माह का आखिरी चौथा सोमवार में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किया गया।इसी क्रम में श्री सनातन हिंदू उत्सव समिति की ओर से विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें वैत्रवती तट स्थित बड़बाले घाट से कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई शिवालय पहुँची। यात्रा में पहली बार महाकाल की शाही सवारी भी शामिल की गई। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। कावड़ यात्रा में देश के पवित्र 68 तीर्थों के जल को भी शामिल कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा और भगवान श्री महाकाल की सवारी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया ।

यात्रा में ताजे फूलों से सजी झांकियां, उज्जैन का प्रसिद्ध डमरू डीजे बैंड, और शिवजी की विभिन्न झांकियां इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया।

कावड़ यात्रा में श्री सनातन हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और सदस्य व हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शक्ति सदन के संचालन के लिए एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन।

धनबाद । महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए धनबाद में शक्ति...

विशेष शिविर में 52 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के छठे दिन में शामिल हुए तोपचांची के अभ्यर्थी।

उपायुक्त आदित्य रंजन समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी परीक्षा की कर...

जमुनिया जलापूर्ति पुनः चालू कराने की मांग,वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त व मेयर से की मुलाकात।

धनबाद । नगर निगम वार्ड संख्या एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला...