Home मध्य प्रदेश ATM धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार
मध्य प्रदेशराज्य

ATM धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर की नौगाँव थाना पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹10,000 नकद, एक सोने की अंगूठी और 45 ATM कार्ड बरामद किए हैं।

जून में नौगांव के कोठी चौराहे पर केशव नारायण नायक के साथ हुई ATM धोखाधड़ी की शिकायत के बाद की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बंटी उर्फ वीर सिंह राजपूत (दतिया), निशांत उर्फ राजा रावत (ललितपुर), शिवम यादव (ललितपुर) और जीतू उर्फ जितेंद्र पाराशर (नौगांव) शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी निशांत और शिवम पहले भी बड़ामलहरा में इसी तरह के अपराधों में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरोह ने सागर, विदिशा और झांसी जैसे जिलों में भी धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी जीतू पाराशर पर लूट, अवैध हथियार और जुए सहित 11 अन्य अपराध भी दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और संबंधित थानों से संपर्क स्थापित कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...